फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयाली के आसपास बढ़ती वनाग्नि की घटना से बढ़ी वन विभाग की मुश्किलें

रेनू सकलानी Updated Tue, 06 Jan 2026 07:15 PM IST

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत दक्षिणी जखोली रेंज के जंगलों में धधकती आग ने वन विभाग और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। मयाली क्षेत्र के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा द्वारा बार बार आग लगाने की प्रवृति बढ़ने व वनाग्नि की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने घोषणा की है कि जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और यह इनाम योजना इस वर्ष के पूरे फायर सीजन तक प्रभावी रहेगी। इधर, इस वर्ष मौसम के बदले मिजाज ने आग की घटनाओं को और हवा दी है। अमूमन जनवरी माह में होने वाली बारिश इस बार नदारद रही, जिससे जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियां (पिरुल) बारूद का काम कर रही हैं। वहीं जंगलों से उठने वाले धुएं ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें