आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।