फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने धाम पहुंचे डीएम-एसपी

आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर संयुक्त टीम के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले धाम में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग का भी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी। डीएम ने बताया कि धाम क्षेत्र में इस समय भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। कई स्थानों पर चार से पांच फीट तक बर्फ मौजूद है, जिसे तेजी से हटाया जा रहा है। धाम क्षेत्र में 60 से अधिक श्रमिक और ट्रैक रूट पर 70 से 75 मजदूर लगाए गए हैं। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पूरे ट्रेक रूट का पुनर्निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आईटीबीपी के जवानों के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा। सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें