फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

नगर कांग्रेस कमेटी तिलवाड़ा ने रविवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता प्रभावित हो रही है। वहीं इससे पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नई समितियों के गठन और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त जयपाल कंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें