फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन शिविर में लोगों को बांटे गए चैक

रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 01:33 PM IST

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा संचालित आपकी पूँजी, आपका अधिकार अभियान के तहत शुक्रवार को रुद्राक्ष सेलिब्रेशन, गुलबराय में आउटरीच एवं क्लेम फ़ैसिलिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं को अनक्लेम्ड खातों, लंबित वित्तीय दावों, बैंकिंग प्रक्रियाओं और उनसे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लाभार्थियों को उनके दावों का त्वरित निस्तारण करने हेतु सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही पात्र उपभोक्ताओं को उनके स्वीकृत दावों के अंतर्गत चेक वितरण भी किया गया। एसबीआई उप महाप्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में एक लाख पैंतीस हजार बैंक खातों में करीबन 52 करोड़ रुपए पड़े हैं, जो अनक्लेमड हैं। भारत सरकार व आरबीआई के निर्देशानुसार इन पैसों को खाताधारक या उनके परिवारजनों को पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश भर में इस तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं। रुद्रप्रयाग जनपद में भी यह कार्यक्रम किया गया जिसके जरिए लोगों को जानकारी दी गई व पात्र लोगों को उनके पैसे से संबंधित चैक वितरित किए गए। इस दौरान शिविर में जिले की सभी बैंक शाखाओं, बीमा कंपनियों, डाक विभाग, सूक्ष्म वित्त संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं लोगों को बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने तथा उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें