फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में हुई बीडीसी बैठक, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान का उठा मुद्दा

रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:28 PM IST

अगस्त्यमुनि ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, मुआवजा, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, विद्युत व्यवस्था, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं वीबी-जी राम जी मनरेगा के अंतर्गत नेटवर्कविहीन क्षेत्रों में श्रमिक ऑनलाइन उपस्थिति से जुड़ी समस्या, योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रधानों की संस्तुति, शिलापट्टों पर ग्राम प्रधान का नाम अंकित करने, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि तथा कूड़ा निस्तारण के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अगस्त्यमुनि क्षेत्र पंचायत प्रमुख भुवनेश्वरी देवी ने सभी विभागों से जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का आग्रह किया। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण है। पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत सर्वाधिक सड़कें जनपद रुद्रप्रयाग में निर्मित की जा रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें