फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agastyamuni: नए फिजिशियन का व्यापार संघ ने किया स्वागत

Alka Tyagi Updated Thu, 12 Mar 2026 03:41 PM IST

प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में नव नियुक्त फिजिशियन डॉ. विकास सिंह रावत का स्थानीय व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। डॉ. रावत इससे पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उखीमठ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉ. हेमा असवाल को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने डॉ. रावत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं और स्थानीय जनता की अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें