फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी के साथ कार्यालय में युवक ने की मारपीट, घटना CCTV में कैद

रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:28 AM IST

नगर निगम की दुकानों में मोबाइल का कारोबार संचालित करने वाले एक युवक ने कार्यालय में पहुंचे निगम कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारी की शिकायत पर मेयर की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, नगर निगम कर्मचारियों ने निगम की दुकान खाली कराने की मांग पर अड़ गए हैं। दुकान खाली नहीं कराने पर आज से हड़ताल की चेतावनी दी है। नगर निगम रुड़की में उस समय एक बड़ी घटना सामने आई। जब कार्यालय अधीक्षक के कमरे में किसी काम से पहुंचे निगम कर्मचारी अर्पित गोयल से वहां मौजूद मोबाइल का कारोबार करने वाले युवक ने जमकर मारपीट कर दी। घटनाक्रम के अनुसार निगम कर्मचारी अर्पित गोयल और युवक के बीच मोबाइल के विवाद को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों में तनातनी होने लगी। अचानक देखते ही देखते दोनों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। तभी युवक ने अर्पित गोयल पर घूसे बरसाने शुरू कर दिए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी भी बीचबचाव करते ही दिखाई दिए। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। निगम कर्मचारी यूनियन के लोग एकत्र हो गए। वहीं मोबाइल कारोबारी कार्यालय पहुंच गए। निगम कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले युवक से निगम की दुकान खाली कराने एवं कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। वहीं, कर्मचारी अर्पित गोयल की शिकायत पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि इससे कर्मचारियों में रोष है और निगम का माहौल भी खराब हुआ है। वहीं, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष धनप्रकाश वर्मा व सनाती बिरला ने मौके पर पहुंचकर घटना की निंदा की। साथ ही पुलिस कार्रवाई और उसकी दुकान खाली नहीं कराए जाने पर हड़ताल की चेतावनी दी। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें