फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हाईटेंशन लाइन गिरने से आग का गोला बना ट्रक; इलाके में मची अफरा-तफरी

Alka Tyagi Updated Mon, 22 Jun 2026 11:10 PM IST

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में सोमवार सुबह चार बजे हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया जिससे पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। फायर विभाग के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की घटनास्थल पर पहुंची। वहां देखा गया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से आग तेजी से फैल चुकी थी। फायरकर्मियों ने तुरंत एक होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन मौके पर बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण स्थिति बेहद जोखिमपूर्ण बनी हुई थी। इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया गया और चेतक मोबाइल को बिजलीघर भेजा गया। बिजली विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने के बाद फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर सर्विस की तत्परता से ट्रक के डीजल टैंक को फटने से भी बचा लिया गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों और संपत्तियों को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें