फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: एसई के आश्वासन पर किसानों की महापंचायत स्थगित, ऊर्जा निगम अधिकारियों को दी हिदायत

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू रोड के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एसई के साथ बैठक की। बैठक में किसानों और ऊर्जा निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसानों ने स्पष्ट किया कि बेवक्त उपभोक्ताओं के घरों पर छापेमारी रोकी जाए। स्मार्ट मीटर मंडल में नहीं लगने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम की गलतियों की वजह से बेकसूरों के नाम बिजली चोरी में लिखे जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि बिल का पूरा पैसा जमा करने का दबाव न बनाया जाए। इस दौरान करीब दो घंटे की वार्ता सकारात्मक रही और 19 जनवरी की महापंचायत को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें