फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: पिता ने नुकीली चीज से वार कर इकलौते बेटे को उतारा मौत के घाट

रुड़की में पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला में एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की किसी नुकीली चीज से मारकर हत्या कर दी। पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने पुत्र सन्नी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक सन्नी शराब का आदि था और घर मे हंगामा करता था। पिता पुत्र को शराब पीने के लिए मना करता था। शुक्रवार को भी सन्नी ने शराब पी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिया। जिससे सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिता मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें