फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान सिरासू झूला के पास गंगा में बहा मेरठ का युवक

अमन मैथानी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:55 PM IST

अपराह्न दो बजे थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास सिरासू पुल के नजदीक मेरठ (उत्तर प्रदेश) से आए पांच युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान उनमें से एक युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंगा की तेज धारा में बह गया। बताया कि सर्च अभियान शुरु किया गया है। गंगा नदी का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण संभावित स्थानों पर कांटों एवं डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से गहन खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। युवक की पहचान सार्थक(23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी कांकरखेड़ा बाईपास, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। एक गाजियाबाद में किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें