वीकेंड पर दूसरे राज्यों की वाहनों की भीड़ आने से बद्रीनाथ हाईवे और बाइपास मार्ग पर वाहनों का दवाब हो गया। स्थिति यह थी कि एक किलोमीटर का सफर तय करने में करने में कर चालकों को करीब 5 से 8 मिनट लग गए। वाहनों का दबाव होने से बदरीनाथ हाईवे और बायपास मार्ग पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। इस दौरान कई वाहनों की क्लच प्लेट भी फुंक गई। वाहनों के दबाव के कारण इंद्रमणि बडोनी चौक, भद्रकाली चौक ब्रह्मानंद मोड, तपोवन चौक आदि स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। वहीं तपोवन क्षेत्र में एसएसपी टिहरी के मौजूद रहने से चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।