जौलीग्रांट पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा टोली और दूसरे धार्मिक संगठनों द्वारा मंदिरों में जाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बच्चे, बड़े, युवा और महिलाएं हनुमान जी की भक्ति में डूबे रहे। हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। सभी लोग हनुमान चालीसा और हनुमान जी की पूजा पाठ करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में हनुमान जयंती का कार्यक्रम उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।