फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: इलेक्ट्रिक सिटी बसों के विरोध में ऑटो यूनियनों का आक्रोश, रैली निकालकर किया चक्का जाम, नगर निगम का घेराव

ऋषिकेश में संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों के विरोध में ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई-रिक्शा यूनियनों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर देखने को मिला। विभिन्न यूनियनों से जुड़े पांच हजार से अधिक वाहन चालकों ने एकजुट होकर विशाल रैली निकाली, शहर में चक्का जाम किया और नगर निगम परिसर का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की इलेक्ट्रिक सिटी बस योजना से ऑटो और विक्रम चालकों का व्यवसाय समाप्ति की कगार पर पहुंच गया है। इससे हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय और विक्रम यूनियन महासंघ के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि सरकार को पहले ही इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। मजबूरन आज ऑटो चालकों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें