फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सौ साल पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का काम रुकवाने पर प्रदर्शन

जौलीग्रांट रानीपोखरी क्षेत्र के भोगपुर पंचायत में करीब 100 साल पुराने प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का काम रुकवाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।  मंदिर समिति और ग्रामीणों का आरोप है कि शिशु मंदिर की स्कूल समिति ने मंदिर के जीर्णोद्धार का काम रुकवाया है। मंदिर समिति और ग्रामीणों के सहयोग से प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि मंदिर के लिए बनाए जा रहे भवन पर लैंटर डालने के लिए सेंटरिंग बिछाई जा रही थी। जिस पर शिशु मंदिर की स्कूल समिति ने मंदिर का कार्य रुकवा दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष शुभेंदु रावत ने कहा कि भोगपुर चौक के पास करीब 100 साल पुराना हनुमान जी का मंदिर है। जिसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। स्कूल समिति ने जबरन मंदिर का कार्य रुकवा दिया है। स्कूल समिति इस मामले में कोर्ट भी गई है। जबकि मंदिर काफी पुराना है। मंदिर ने ही पास में शिशु मंदिर को जमीन दी है। मंदिर समिति और ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान संजीव नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों को रुकवाना लोगों की आस्था से खिलवाड़ है। मौके पर लोगों ने नारेबाजी भी की। सूचना पाकर रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें