फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ढोल दमाऊ की थाप पर झूमे लोग, मनाई इगास

ऋषिकेश अठूरवाला क्षेत्र के निवासियों ने इगास की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें ढोल दमाऊ के साथ लोगों ने भेलौ खेल कर इगास मनाई। ढोल की थाप व गढ़वाली गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता नयाल ने कहा कि लंबे अरसे बाद अठूरवाला में भेलौ खेलकर इगास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह टिहरी व प्रदेश वासियों का पारंपरिक त्योहार है। इस अवसर पर भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, चंद्रभान पाल, सुखदेव सिंह चौहान, भारत मनचंदा, सुमन लता, रश्मि, पंकज रावत, रविंदर, मुन्ना चौहान आदि उपस्थित रहे। वहीं ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर भी इगास महोत्सव मनाया गया। स्थानीय निवासियों ने 11 हजार दीये जलाए। छात्र-छात्राओं ने यहां रंगोली बनाई। क्षेत्र के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने यहां पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए थे। अधिकारियों, पर्यटकों व स्थानीय निवासियों ने इन व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें