छठ पर्व के पावन अवसर पर रविवार सुबह तीर्थनगरी ऋषिकेश श्रद्धा और आस्था के रंगों में रंगी नजर आई। ब्रह्म मुहूर्त में व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना के साथ खरना की परंपरा निभाई। सुबह से ही मुखर्जी मार्ग, सुभाष चौक और त्रिवेणी घाट के आसपास के बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाएँ पूजा सामग्री, सुपली, दीया, फल-फ्रूट और कोसी पूजन का सामान खरीदने के बाद गीत गाती हुई घरों की ओर जाती दिखाई दीं।