फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई टन मिट्टी, पत्थर डाल भरान किया, फिर भी चार वर्षों से भरने का नाम नहीं ले रहा गड्ढा

जौलीग्रांट के थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत रामनगर डांडा पंचायत में मनवाल परिवार के आंगन के पास खेत में करीब चार साल पहले एक गड्ढा हुआ था। जमीन और घर के मालिकों ने जब गड्ढे को भरने का प्रयास किया तो गड्ढा भरने के बजाय और नीचे धंसता चला गया। गड्ढे में कई टन माल भरने के बाद भी यह गड्ढा रहस्यमयी तरीके से गहरा होता जा रहा है। 2021 से लेकर अब तक इस गड्ढे में 50 से अधिक डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी, पत्थर आदि भरान के लिए डाला गया है। इस गड्ढे को जितना भरने का प्रयास किया जाता है यह और अधिक गहरा होता चला जाता है। यह गड्ढा इस क्षेत्र के लिए कौतूहल का विषय बन गया है। एक-दो दिन पहले यह गड्ढा फिर धंस गया। अजय मनवाल ने कहा कि 2021 में उनके घर से सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे गई थी जिससे उनकी थोड़ी जमीन धंस गई थी। जब उन्होंने इसे भरने का प्रयास किया तो गड्ढा और अधिक गहरा होता चला गया। जबकि प्रशासन की तरफ से इसमें करीब 40 डंपर मिट्टी, पत्थर आदि भरवाया गया था लेकिन यह गड्ढा फिर से करीब छह फीट धंस चुका है। सुरक्षा के लिए जमीन के मालिक ने इस गड्ढे के चारों तरफ दीवार लगाई है। भूगर्भ वैज्ञानिक डॉ एमपीएस बिष्ट ने आज बस गढ्ढे का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें