ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था। मुनि की रहती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। युवक को मामूली चोटे आई है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।