फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आपदा प्रभावित गांव छलमाछिलासो के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग पर निकाली पदयात्रा

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आपदा प्रभावित गांव छलमाछिलासो के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग पर 100 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर तहसील मुख्यालय के लिए कूच कर दिया है। ग्रामीणों के मंगलवार की देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, बीडीसी सदस्य बसु देवी के नेतृत्व में ग्रामीण झंडों के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील को रवाना हुए। इससे पूर्व ग्रामीणों की गांव में बैठक हुई। पहले दिन 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ग्रामीण ठानीधार में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधान पूजा वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में गांव से 136 परिवारों का विस्थापन होना था। 52 परिवारों का ही विस्थापन किया गया जबकि 84 परिवारों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। बताया कि वर्ष 2016-17 में आई भीषण आपदा में मल्लीघर, तल्लीघर, छेल्दांग तोक में भवन पूर्ण रूप से आ गए। ये आपदा प्रभावित अब भी विद्यालय, पंचायत घर, मिलन केंद्र में शरण लिए हुए हैं। पीड़ित परिवारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने छूटे आपदा पीड़ित परिवारों के विस्थापन की कार्रवाई शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के विस्थापन नहीं किया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। पदयात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वर्मा, जितेंद्र वर्मा, शंकर वर्मा, सुनील, करन कुमार, हरीश वर्मा, उमेद प्रसाद, साबिर प्रसाद, कमल सिस्ताल, मोहन कुमार समेत 80 महिला-पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें