फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने बनाया प्लान, जानें क्या है तैयारी

पिथौरागढ़ में वन विभाग ने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि विभाग आम लोगों को भी फॉरेस्ट फायर से जोड़कर घटनाओं को कम करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करेगा। साथ ही पुराने सभी आंकड़ों को एकत्र करते हुए आगामी वनाग्नि की संभावनाओं को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि अब तक हुई विभिन्न घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों को भी चिन्हित किया गया है। खास तौर पर चीड़ बाहुल्य क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि आग लगने की घटना के अलर्ट के बाद कम से कम समय में उसे बुझाने के लिए कार्य किया जाएगा। सैटेलाइट सेंसर से मिलने वाले अलर्ट पर विभाग कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि क्रू स्टेशन पर प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। सक्रिय वन पंचायत को भी जंगलों में आग लगने की घटनाओं के लिए यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। डीएफओ सिंह ने बताया कि 15 फरवरी से वनाग्नि काल शुरू हो जाएगा। जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नियंत्रित फुकान कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से वनाग्नि काल में सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें