फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए नहीं हैं डॉक्टर, परिजन परेशान

पिथौरागढ़ जिले के बच्चों को विशेषज्ञों की कमी से सरकारी अस्पतालों में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। पूरे जिले के बच्चों के इलाज के लिए एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ तैनात है। जिला, महिला अस्पताल सहित बेड़ीनाग, मुनस्यारी, गंगोलीहाट और धारचूला सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं। महिला अस्पताल को छोड़कर किसी भी सरकारी अस्पताल में बच्चों का इलाज करने वाला नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ को कुछ दिन पूर्व सीएमओ पद पर पदोन्नति दी गई लेकिन इनकी जगह अन्य विशेषज्ञ तैनात नहीं किया गया। हर रोज इन अस्पतालों में 200 से अधिक लोग अपने बीमार बच्चों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ न होने से उन्हें निजी अस्पतालों में महंगी फीस चुकाकर इलाज कराना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत हैं। फिलहाल इनकी तैनाती नहीं हो सकी है। रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती हो इसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि जल्द जिले में चिकित्सकों की तैनाती होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें