फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के शौर्य को किया याद

कारगिल विजय दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के शौर्य को याद किया गया। जगह-जगह शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को सम्मानित किया गया। सभी ने कहा शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित उल्का देवी मंदिर परिसर के पास शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुआ। डीएम विनोद गोस्वामी सहित विभिन्न संगठन के लोगों और पूर्व सैनिकों ने जिले के कारगिल शहीद जोहार सिंह, किशन सिंह, गिरीश सिंह सामंत, कुंडल सिंह बेलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने शहीदों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जबकि एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला। डीएम ने कहा कि देश के वीर सैनिकों की बदौलत हमारा देश महफूज है। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल और निबंध प्रतियोगिता भी हुई इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। इससे पूर्व डीएम विनोद गोस्वामी ने कैंट परिसर स्थित वार मेमोरियल पहुंचकर भी शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम सदर मनजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी करम सिंह बिष्ट, सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल, सीईओ हरक राम कोहली, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित पूर्व सैनिक और विद्यार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें