फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हरेला पर्व पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पिथौरागढ़ । सीमांत जिले में हरेला पर्व पर जगह-जगह पौधरोपण कर धरा का हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय में 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इको कुमाऊं ने चंडाक रोड पर वरदानी मंदिर के पास स्थित इको पार्क में वन विभाग से सहयोग से पौधरोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। बटालियन के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वीएस दानू ने बताया कि इको कुमाऊं की ओर से 10 जुलाई से आयोजित हरेला सप्ताह के तहत बुधवार तक 70 हजार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान बनानी, गुनसेरा, अगनिया सुवाकोट आदि जगहों पर चलाया गया। इस दौरान आम, अनार, अमरूद, लीची, नींबू, बांज, मणिपुरी बांज, चिनार, देवदार, सुरई एवं कचनार आदि प्रजातियों का रोपण किया गया। इस मौके पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें