फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पिथौरागढ़ में नाम बदलकर मनरेगा योजना को समाप्त करना चाहती है सरकार

पिथौरागढ़ में नाम बदलकर भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की मनरेगा योजना को समाप्त करना चाहती है। केंद्र सरकार ने अंशदान घटाकर कर्ज में डूबे प्रदेश के लोगों के हितों की अनदेखी की है। कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी, यह कहा जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर मनरेगा योजना का नाम बदलने पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से संचालित इस योजना का नाम बदलकर भाजपा सरकार ने अपना असली चेहरा सबके सामने लाने का काम किया है। योजना के तहत प्रदेश को मिलने वाला अंशदान भी कम कर दिया गया है। 90 की जगह अंशदान 60 प्रतिशत करना इस योजना को बंद करने की साजिश है। कर्ज में डूबे प्रदेश योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 40 फीसदी अंशदान वहन नहीं कर सकेंगे और गरीबों को रोजगार मिलना मुश्किल होगा। भाजपा सरकार की इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इन जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इसे सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें