दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुनस्यारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक मुनस्यारी में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर पीएम मोदी, अमित शाह को बधाई दी। खुशी जताने वालों में मंडल मीडिया प्रभारी गोकर्ण सुयाल, महामंत्री रघु मर्तोलिया, विक्रम खुन्नु, मनोहर दरियाल, कैलाश पांगती, खुशाल धर्मशक्तू, गणेश नेगी, राजू तोमकयाल, दीपू धपवाल, सत्यवान सिंह निखुर्पा,मिथुन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।