फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में तारबाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Jan 2025 05:24 PM IST

पिथौरागढ़ वन क्षेत्र में ध्याण एसएसबी चौकी से आगे सकून गांव में एक तेंदुआ अचानक तारबाड़ में फंस गया। सूचना मिलने पर डीएफओ आशुतोष सिंह ने क्यूआरटी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर तारबाड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। तेंदुए को रेंज कार्यालय में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। डीएफओ ने बताया कि टीम ने सावधानी से तेंदुए का रेस्क्यू किया। टीम में रेंजर पूरन देउपा, वन दरोगा कैलाश ग्वासीकोटी, आरक्षी मनोज ज्याला, गिरीश जोशी, गणेश चिराल, मनोज पिलख्वाल, प्रकाश जोशी, नीरज कन्याल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें