फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीर्थपाल ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष रहकर कार्य करने के दिए निर्देश

नगर निगम निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून तीर्थपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी को निष्पक्ष रहकर कार्य करना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान, मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। 22 जनवरी को सभी मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय से ही मतदेय स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली है। प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सभी की है। सभी अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें। उन्होंने शीतलहर को देखते हुए मतदान के लिए तैनात कर्मचारियों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में बिस्तर, अलाव के साथ ही भोजन, शौचालय, बिजली, गर्म पानी, टेंट, सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें