प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पर्व पखवाड़े का शुभारंभ महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। डीएम विनोद गोस्वामी ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कहा जिले का विकास ही यहां के लोगों की सच्ची सेवा है। मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में हुआ। डीएम सहित यहां मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुना। डीएम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में एक है। यहां बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, उद्यान सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए और निशुल्क जांच कर इन्हें दवा वितरित की। उद्यान विभाग ने लोगों को बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध कराए। डीएम ने समूह की महिलाओं को अन्य लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस मौके पर एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।