पिथौरागढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में नवनियुक्त सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल ने कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। चिकित्सकों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में चिकित्सकों के पद रिक्त हैं उन्हें भरे जाने के लिए निदेशालय स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। डॉ. नबियाल इससे पूर्व पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पीएमएस के पद पर कार्यरत थे। वहीं सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी को भी कर्मचारियों ने चंपावत तबादला होने पर विदाई दी।