फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ नगर के शिव कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, कुजौली और पांडेगांव के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पांडेगांव तक लिंक सड़क स्वीकृत है लेकिन 60 मीटर पहले ही इसका निर्माण कार्य रोक दिया है जबकि नाले को पाटकर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था। शिव कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, कुजौली और पांडेगांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि जगदंबा कॉलोनी से कुजौली होते हुए पांडेगांव तक नाले के ऊपर लिंक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शिव मंदिर तक नाले के ऊपर सड़क का निर्माण न कर इसे 60 मीटर पहले ही रोक दिया गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को इस सड़क का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि नाले में लोग गंदगी के साथ मरे जानवर डाल रहे हैं इससे बीमारी का खतरा बना हुआ है। यदि नाले को पाटकर सड़क निर्माण किया जाता तो इस समस्या से मुक्ति मिल जाती। इस लिंक सड़क के बनने से टनकपुर रोड से आने वाले वाहनों की शहर में प्रवेश किए बिना आवाजाही की जा सकती है इससे जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। चेतावनी देते हुए कहा पांडेगांव तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में दीक्षा जोशी, भीम सिंह, बिशना देवी, लता उप्रेती, दीप जोशी, प्रमोद पंत, दीपक गुरुरानी, संजय जोशी सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें