फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी का पिथौरागढ़ में स्वागत

आगामी 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने धारचूला के लिए रवाना किया। बुधवार सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम से खिलाड़ियों के साथ मशाल देव सिंह मैदान पहुंची। यहां खिलाड़ियों और खेल संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने मशाल का स्वागत किया। इस दौरान आसमान में रंग-विरंगे गुब्बारे छोड़े गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिथौरागढ़ को बॉक्सिंग खेल की मेजबानी का नेतृत्व मिला है। इससे जिले को बॉक्सिंग के क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मशाल सीमावर्ती गांव गुंजी तक पहुंचेगी। वहां सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और ग्रामीण इसका स्वागत करेंगे। वापसी में मशाल अल्मोड़ा जाएगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, बॉक्सिंग कोच प्रकाश थापा, जिला शिक्षाधिकारी तरुण पंत समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें