फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंदोलनकारियों का किया सम्मान

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती सादगी से मनाई गई। इस दौरान शहीदों को याद कर राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, डीएम विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बोरा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के त्याग, बलिदान से हमें अलग राज्य मिला है जो विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। डीएम गोस्वामी ने कहा कि बीते 25 साल में उत्तराखंड ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है जो भविष्य में नए आयाम छुएगा। वहीं बीते 16 अक्तूबर को रालम गांव में फंसे मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने वाले आईटीबीपी, पुलिस के जवानों के साथ ही इसमें शामिल स्थानीय लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दर्जाधारी गणेश भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, मनोज सामंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें