पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में खेल महाकुंभ के तहत जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहले दिन अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें विभिन्न न्याय पंचायतों से आए बच्चों ने अपनी क्षमता का जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक हरीश सिंह धामी ने 11 न्याय पंचायतों के बच्चों को 55,000 रुपये (प्रति न्याय पंचायत 5,000) की प्रोत्साहन राशि भेंट की। 600 मीटर बालकों की दौड़ में लवराज कुमार, पंकज सिंह बोरा द्वितीय, राजेंद्र राम तृतीय, बालिका में कविता प्रथम, दिया द्वितीय और भावना तृतीय रहे। 60 मीटर बालक वर्ग में राजेंद्र राम प्रथम, गौरव द्वितीय, लवराज कुमार तृतीय, बालिका में सिया प्रथम, राधिका द्वितीय और दिया तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पंकज सिंह बोरा प्रथम, योगेश द्वितीय, गौरव तृतीय रहे। मुकाबलों का संचालन शंकर दत्त भट्ट ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बुदियाल, ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल, नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, बीडीओ ललित मोहन गोस्वामी, बीईओ आरके अटवाल, विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल, सभासद शकुंतला अगारी, मंगल सिंह बुदियाल, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।