फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पत्र सूचना कार्यालय देहरादून ने किया क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

पिथौरागढ़ । पत्र सूचना कार्यालय देहरादून की ओर से भारत सरकार के विगत 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर कल्पना देवलाल रहीं। विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी रहे। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पत्र सूचना कार्यालय देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने कहा कि 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, सामाजिक कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। इस दौरान वक्ताओं ने सीमांत क्षेत्र के समग्र विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के माध्यम से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। कार्यशाला में अधिकारियों ने अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्र निर्माण ही मिशन पुस्तक का विमोचन भी किया गया। संचालन पत्रकार राकेश पंत ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें