फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा शुरू, 12 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में होगा तय

गायत्री जोशी Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST

पिथौरागढ़ में आखिरकार पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर सात महीने से बंद विमान सेवा फिर से बहाल हुई है। अब सीमांत के लोगों को 12 घंटे के थकावट भरे सफर से मुक्ति मिलेगी। सिर्फ 45 मिनट में यात्री देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच आवाजाही कर सकेंगे। शुभारंभ पर विमान में सिर्फ खास ने सफर किया। आम लोग इसमें 31 मार्च से सफर कर सकेंगे। रामनवमी पर पिथौरागढ़-देहरादून के बीच विमान सेवा बहाल हुई। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस रूट पर 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे सीमांत जिले के लिए उपलब्धि बताया। शुभारंभ पर विमान दिल्ली से बाया देहरादून होते हुए नैनीसैनी पहुंचा तो जिले के लोगों के चेहरे पर रौनक लौटी। फायर सर्विस ने वॉटर केनन से यात्रियों का स्वागत किया। शुभारंभ पर कुछ खास लोग ही देहरादून से विमान से नैनीसैनी पहुंचे। विमान संचालन कंपनी के मुताबिक, 31 मार्च से सभी यात्री विमान में सफर कर सकेंगे। देहरादून से पहुंचे यात्रियों का नैनीसैनी एयरपोर्ट में छलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। वहीं डीएम आशीष कुमार भटगांई ने विमान सेवा की बहाली पर केक काटा। उन्होंने कहा कि विमान सेवा शुरू होने से पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं विमान सेवा शुरू होने से रोजगार और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इस मौके पर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, एसपी अक्षय कोंडे आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें