फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तार का विरोध, जमीन देने से इनकार करते हुए लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- पहले वादा पूरा करो

नैनीसैनी एयरपोर्ट के विस्तार का विरोध करते हुए क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी जमीन देने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी बनाने के लिए पूर्व में उन्होंने अपनी जमीन दी। तब सरकार ने इसके बदले हर प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अब फिर से विस्तार की बात कर हमारी जमीन लेने की तैयारी हो रही है। शुक्रवार को नैनीसैनी क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि हवाई पट्टी के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी उपजाऊ जमीन दी थी। तब सरकार ने हर प्रभावित परिवार के एक व्यक्ति को जमीन के बदले सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। वर्षों बीतने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं दी गई। न्यायालय ने भी सरकार को इसके आदेश दिए हैं लेकिन सरकार इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रही है। लोगों ने कहा कि इतने वर्षों के बाद अब एक बार फिर से हवाई पट्टी के विस्तार के लिए उनकी जमीन मांगी जा रही है। लोगों ने कहा कि हमारी जमीन लेने के साथ ही हमारे घर तोड़ने की तैयारी की जा रही है। लोगों ने कहा कि तीन दशक बाद भी सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर सकी है। ऐसे में वे अब हवाई पट्टी के विस्तार के लिए एक इंच जमीन नहीं देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें