फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: लाडली के लिए न्याय मांगने सड़कों पर उतरा जन सैलाब, पुलिस ने कलक्ट्रेट का गेट किया बंद

हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:11 PM IST

लाडली से दरिंदगी करने और उसकी हत्या करने के दोषी को बरी करने से आक्रोशित जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी। लोगों ने रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग रामलीला मैदान पहुंचे। यहां लाडली के माता-पिता और अन्य परिजनों ने अपना दर्द बयां किया। इसके बाद लोगों ने नया बाजार होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ, पूर्व सैनिक सहित विभिन्न संगठन के लोग भी शामिल रहे। भारी भीड़ देखकर पुलिस ने कलक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए। पुलिसकर्मी भीड़ को रोकने का भरसक प्रयास करते रहे लेकिन उनका बस नहीं चला। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर लोग गेट खोलकर भीतर घुसे और धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में हमारे पैसों से वेतन पाने वाले सरकारी वकील की कमजोर पैरवी से लाडली को न्याय से वंचित होना पड़ा है। ऐसे अधिवक्ताओं को पद से हटाना चाहिए। कहा कि सरकार ने अब तक मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं की है। साफ है कि सरकार लाडली को न्याय दिलाने के लिए गंभीर नहीं है। कहा लाडली को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। वहीं लाडली के परिजनों ने डीएम के माध्यम से सीएम और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र पुनर्विचार याचिका दाखिल कर मामले की पैरवी के लिए निजी वकील रखने की अनुमति देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें