फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नैनीसैनी-सिरकुच सड़क की सुरक्षा दीवार न बनने पर गरजे लोग, किया प्रदर्शन

नैनीसैनी-सिरकुच सड़क की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने पर आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नैनीसैनी, देवत, कुम्डार, कनानी पाभैं, पधेड़ा के ग्रामीणों ने शीघ्र सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने पर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। नैनीसैनी, देवत, कुम्डार, कनारी पाभैं, पधेड़ा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी-सिरकुच सड़क पर कुम्डार के पास दो साल से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। सड़क संकरी होने से यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और वाहन चालक, यात्री, राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बारिश के बाद यहां भूधंसाव शुरू होने से ऊपर बना प्राथमिक विद्यालय भी खतरे में आ गया है। विद्यार्थी यहां खतरे के बीच पढ़ने के लिए मजबूर हैं। कई बार लोनिवि से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कहा कि शीघ्र सुरक्षा दीवार नहीं बनी तो सड़क और विद्यालय दोनों एक साथ ढह सकते हैं। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हुआ तो सभी गांवों के ग्रामीण पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी नहीं निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें