फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़...कोई बजाएगा घंटी तो कोई उड़ाएगा विमान, प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह

हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Jan 2025 01:52 PM IST

नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। किसी उम्मीदवार को घंटी तो किसी को वायुयान चुनाव चिह्न मिला है। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में चुनाव चिह्न लेने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। आरओ योगेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए पहली बार तीन में से एक चुनाव चिह्न चयनित करने का विकल्प दिया गया। पिथौरागढ़ में नगर निगम के मेयर पद के लिए आठ और पार्षद पद के लिए 161 उम्मीदवार मैदान में हैं। मेयर पद के लिए कांग्रेस की अंजू लुंठी को हाथ, भाजपा की कल्पना देवलाल को कमल, बसपा की कुसुम देवी को हाथी और आम आदमी पार्टी की सुषमा बिष्ट माथुर को पार्टी का चुनाव चिह्न झाडू आवंटित हुआ। निर्दलीय उमा पांडे को बाल्टी, चंद्रकला महर को आलमारी, प्रमिला बोहरा को केतली और मोनिका महर को घंटी चुनाव चिह्न मिला। इनके अलावा पार्षद पद के उम्मीदवारों को आयोग की ओर से निर्धारित करीब 45 चुनाव चिह्नों में से तीन विकल्प देकर एक को चुनने का मौका दिया। पार्षद पद के उम्मीदवारों को सिलिंडर, रसोई गैस चूल्हा, अलमारी, बाल्टी, केतली, पंखा, स्ट्रीट लाइट, ऊन, कंघा, कांच का गिलास, कुल्हाड़ी, कैंची, गाजर, गुब्बारा, डोली, चारपाई, पुल, बैंगन, वाल्टी आदि चुनाव चिह्न आवंटित हुए हैं। उम्मीदवारों ने अब अपने-अपने चुनाव चिह्नों के साथ प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें