फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

हीरा मेहरा Updated Fri, 04 Apr 2025 04:30 PM IST

पिथौरागढ़ में छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हर कार्यकर्ता अपने घर में पार्टी का झंडा फहराएगा। वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी कुंदन परिहार ने कही। उन्होंने स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा के जिला प्रभारी कुंदन परिहार के पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी कार्यालय में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम होगा। इसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर जिला उपाध्यक्ष इंद्र लुंठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराकर इसकी सेल्फी भेजेंगे। छह से सात अप्रैल तक हर बूथ पर प्राथमिक सदस्यों के साथ, आठ और नौ अप्रैल को विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक होगी। 10 से 12 अप्रैल तक गांव, बस्ती चलो अभियान चलेगा। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत, गंगोलीहाट की पूर्व विधायक मीना गंगोला, धारचूला के पूर्व प्रमुख धन सिंह धामी, विनीता बाफिला, कमला चुफाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें