फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में महिला होली का उल्लास, गीत-संगीत और रंगों की धूम

पिथौरागढ़ जिले के बैंक रोड स्थित अलकनंदा होटल के स्वामी हरीश चंद्र भट्ट के निवास पर महिला होली का रंगारंग आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिला होल्यारों ने पारंपरिक गीतों के साथ होली की रसम को जीवंत कर दिया। ओ कान्हा जिद न करो, ऐसी पिचकारी मारी भीग गई पिचकारी सारी, और रंग में होली कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग जैसे मनमोहक गीतों पर महिलाओं ने थिरकते हुए रंगों की बौछार की। कार्यक्रम में शामिल सावित्री भट्ट, उमा चिलकोटी, सीमा भट्ट, भाग्यश्री भट्ट, गीता चिलकोटी, रश्मि भट्ट, रेखा शाह और शांति लोहनी समेत दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। होली के गीतों की गूंज और महिलाओं के हर्षोल्लास ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें