पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में महिलाओं की होली चरम पर है। बैंक रोड में चिलकोटी आवास पर महिलाओं ने वन को चले दोनों भाई, उन्हें समझाओ री माई, शिव के मन माही बसे काशी शिव के मन हो होली गायन से समा बांध दिया। यहां मेयर कल्पना देवलाल, कमला ओझा, उमा चिलकोटी, अर्चना भट्ट समेत कई होल्यार मौजूद रहे। उधर रामगंगा घाटी के गांवों में होली की धूम मची है। दिगौटी में महिला होल्यार अबीर-गुलाल के साथ होली गीतों का गायन कर रहे हैं। उन्होंने अम्बा के भवन विराजे होली, देवा के भवन विराजे होली समेत कई होलियों का गायन किया।