फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यावसायिक वाहन फिटनेस फीस 20 गुना बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस फीस बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 20 गुना फिटनेस फीस बढ़ाकर सरकार वाहन स्वामियों को लूटकर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाना चाहती है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र होकर सरकार का पुतला जलाया। लुंठी ने कहा कि सरकार ने व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस जांच का ठेका निजी कंपनी को दिया है। कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए 20 गुना फीस बढ़ा दी गई है। पूर्व में हर छोटे-बड़े वाहन की फिटनेस जांच के लिए 600 रुपये लिया जाता था। अब कंपनी 10 से 10 हजार रुपये वाहन स्वामियों से वसूल रही है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि सरकार 10 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों को चलन से बाहर करने की फिराक में है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में ढाई लाख व्यावसायिक वाहन स्वामी बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार का यह फैसला सिर्फ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की साजिश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें