फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ के जाख पुरान में खाई में गिरी कार, 11 घायल

पिथौरागढ़ जिले के जाख पुरान सड़क पर एक कार खाई में गिर गई। घटना में कार सवार चार महिला, तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिला मुख्यालय से चालक सेरी बाराकोट निवासी दशरथ गिरी (42) अपनी टैक्सी कार यूके 05 टीए 4342 में 10 यात्रियों को भरकर जाख पुरान के लिए रवाना हुआ। पुरान के पास कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में चालक सहित बुंगा निवासी सुनीता बिष्ट पत्नी प्रकाश सिंह (35), उसका बेटा लोकेश (14), बेटी गरिमा (12), नल्तू निवासी सुशीला देवी (32) पत्नी हरीश लोहिया, उसका बेटा अंकित कुमार (12), लोहाघाट निवासी भुवनेश्वरी (55) पत्नी हरीश चंद्र भट्ट, बुंगाछीना निवासी मेघा बिष्ट (23), उसकी दो वर्ष की बेटी प्राची, लोधियागैर निवासी हेमंत कुमार (56) पुत्र शिव लाल, बुंगा निवासी दान सिंह मेहता (56) पुत्र नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें