पिथौरागढ़ जिले में निकाय चुनाव में डाक मत पत्र आने शुरू हो गए हैं। प्रभारी अधिकारी और अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद ने बताया कि नगर निगम सहित जिले की पांच निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 60 मतदाताओं और सदस्यों के लिए 56 मतदाताओं ने आवेदन किया था। इनमें से पिथौरागढ़ नगर निगम में मेयर पद पर 56 जबकि सदस्य के लिए 52 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इनमें से 22 पोस्टल बैलेट के लिफाफे वापस मिले हैं। नगर पालिका धारचूला से एक आवेदन मिला था। जांच में यह आवेदन निरस्त हो गया। इसके बाद आरओ की ओर से पोस्टल बैलेट जारी नहीं किया गया। डीडीहाट से अध्यक्ष और सभासद पद पर आठ-आठ आवेदन, गंगोलीहाट से एक-एक, बेड़ीनाग से छह-छह, मुनस्यारी से चार-चार मतदाताओं ने आवेदन किए थे। इन निकायों से अभी पोस्टल बैलेट वापस नहीं मिले हैं।