फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश में बाहरियों का अतिक्रमण अब सहन नहीं : हरीश रावत

पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पहाड़ी आर्मी के पहाड़ी हिंदू संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि 25 वर्षों में राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर काम करने के बजाय प्रदेश में कानून थोपे जा रहे हैं। पहाड़ का व्यक्ति अब बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा। उन्होंने सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग की। कहा कि यूसीसी, लिवइन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने का काम किया गया है। बाहरी क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीने जा रहे हैं। संयोजक विनोद शाही ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र में निवासरत हिंदुओं को सशक्त करना है। रामलीला मैदान में सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका। इस दौरान कै. लक्ष्मण सिंह देऊपा, सीएस मेहता, ललिता प्रसाद जोशी, फौजी किशन चंद, खीम सिंह मेहता, दयानंद भट्ट, भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, गिरधर सिंह बिष्ट, हीरा बल्लभ फुलेरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें