पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखना ही नहीं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना है। नियमित परेड में भाग लेने से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, यह मानसिक तनाव को कम करने और मानसिक एकाग्रता को सुधारने में भी सहायक है। परेड में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविंद बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक डीडीहाट कुंवर सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला, एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार, एसओ डीडीहाट हरीश सिंह, चौकी प्रभारी ओगला बसंत पंत आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।