फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा परिवार की खुशहाली आशीर्वाद

हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:37 AM IST

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बिहार, यूपी मूल की महिलाओं ने तीसरे दिन संध्या पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया। महिलाओं ने छठी माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।सोमवार को महिलाएं सुबह से ही छठ पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं ने ठेकुआ और खस्ता बनाकर महापर्व का प्रसाद तैयार किया। महिलाएं बांस की टोकरी को मौसमी फल, ठेकुआ, खस्ता, फूल-अक्षत के साथ मिठाइयों से सजाकर छठ पूजा स्थल पर पहुंची। जहां महिलाओं ने अंगना में जीजी संग मौसी छठी माई के गीत गाए..., सज धज के नयिकी दुल्हिन पर्व के ठेकुआ बनाए..., कांच ही बांस के बहंगिया..., पहिले पहिले हम कईनी छठी माई के व्रतिया... जैसे पारंपरिक गीत गाकर छठ माता की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही छठ पूजा स्थल में बच्चों ने आतिशबाजी कर पर्व में भागीदारी निभाई। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का पारायण किया जाएगा। मेयर कल्पना देवलाल ने छठ पूजा स्थल पहुंचकर महिलाओं को पर्व की शुभकामना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें